छत्तीसगढ़: नागरिक आपूर्ति निगम में सालों से चल रहा गुणवत्ता कर्मी (Quality inspectar) नियुक्ति में गोरखधंधा जल्द ही होगा बड़ा खुलासा ।

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में सालों से QI नियुक्ति में बड़ा गोरखधंधा होने की आशंका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर साल धान खरीदी के समय प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा QI अधिकारियों की भर्ती की जाती है, लेकिन QI की पोस्ट के लिए जो मापदंड है। वो पूरे नहीं होते है , न ही उनके दस्तावेजों की अच्छे से जांच की जाती है, और लगभग पुराने ही QI वापस हर साल नियुक्त किए जाते है।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार बहुत से QI पर तो पहले कार्यवाही भी हो चुकी है लेकिन वो दुबारा नियुक्त किए गए है।
राजधानी रायपुर के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने इस बारे में RTI के जरिए जानकारी निकालने के लिए आवेदन दे दिया है । जल्द ही एक बड़ा खुलासा हो सकता है।
अगर QI की नियुक्ति में धांधली नजर आती है तो सभी QI जो दोषी पाए जाते है उन पर निष्काषन जैसी गंभीर कार्यवाही हो सकती है। मामला हाई कोर्ट तक जा सकता है क्योंकि ये सरकारी धन का दुरूपयोग है। दोषियों के भ्रष्टाचार से भी तार जुड़े हो सकते हैं।