
रामानुजनगर:-दिल्ली में आए चुनाव परिणाम के बाद आज पूरे देश भर में भाजपा कार्यकर्ता खुशी मना कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं ।इसी कड़ी में रामानुज नगर के सुभाष चौक में आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाते हुए आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया गया। दिल्ली में 27 साल के बाद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत के साथ बनी है इस बार भारतीय जनता पार्टी को 48 सीट वहीं आम आदमी पार्टी को मात्र 22 सीट मिला है। कांग्रेस पार्टी तो अपना खाता तक दिल्ली में नहीं खोल पाई है सुबह से ही आज लोग दिल्ली के परिणाम देखने के लिए टीवी के सामने बैठे थे दोपहर होते-होते तक यह साफ हो गया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद हर जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाने लग गए रामानुज नगर के सुभाष चौक में इस दौरान जमकर आतिशबाजी और मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान विकास दुबे, अदल सिंह, सुमित साहू,वेद प्रकाश सिंह,आशुतोष दुबे, श्याम सुंदर राजवाड़े, अनूप दुबे, संजीव गुप्ता, राजेश शर्मा,चेतन राजवाड़े ,सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे