Chhattisgarh

संगठन पर्व को लेकर भाजपा मंडल प्रेमनगर में कार्यशाला संपन्न

सुरजपुर~भाजपा मंडल प्रेमनगर में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर संगठन पर्व के अवसर पर संगठनात्मक चुनाव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सांस्कृतिक भवन में रखा गया कार्यशाला में पार्टी के निर्देशानुसार मुख्य वक्ता के रूप में अविभाजित सरगुजा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह उपस्थित रहे बैठक में सर्वप्रथम स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने देते हुवे कहा कि हमारे मंडल में सदस्यता अभियान में जिला कार्यालय से मिले हुवे लक्ष्य को समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से हो पाया है इसके पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संगठन प्रभारी बिरेंद्र जायसवाल ने संबोधित करते हुवे कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो मंडल प्रेमनगर को लक्ष्य मिला था उसे सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत से पूरा कर लिया गया है कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम ने कहा कि ये संगठन पर्व केवल भारतीय जनता पार्टी में ही करने का निर्णय लिया जाता है इसके लिए हम लोग को समझना पड़ेगा आज हमारे प्रदेश में सरकार बना हुआ है केवल कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बना है हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं हमारा मंडल जो सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त हुआ है यह केवल कार्यकर्ताओं के प्रयास से हो पाया है

कार्यशाला को समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी अभी हम सभी लोग पुनः भाजपा का सदस्यता ग्रहण किए हैं भाजपा में संगठन पर्व चल रहा है हम लोगों को चुनाव प्रभारी बूथ स्तर तक के लिए बना लिया गया है सर्वप्रथम अभी हमें पोलिंग बूथ के टीम का गठन होगा उन्होंने कहा कि हम एक निष्ठावान पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम लोगों के हमारे सरकार ने जो जनहित के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उसे हम सभी को घर घर तक पहुंचाना है इस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी से चर्चा करते हुवे निर्धारित समय पर बूथ स्तर पर टीम गठन करने का आग्रह किया कार्यशाला में भाजपा मंडल प्रेमनगर के समस्त सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button