
रामानुजनगर:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नगर पालिका, नगर पंचायत, चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा अब पूरी तरह चुनाव में जीत को लेकर सक्रिय हैं।सभी बड़े नेता सभा के माध्यम से जनता को साधने के लिए दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन हो रहा है इस दौरान वह आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रंगमंच मैदान पानी टंकी के पास सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला बाल विकास, चिंतामणि महाराज सांसद सरगुजा, भूलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर,श्रीमती शकुन्तला पोर्ते विधायक प्रतापपुर के विशिष्ठ आतिथ्य में मुरली मनोहर सोनी जिलाध्यक्ष भाजपा सूरजपुर के अध्यक्षता व रामसेवक पैकरा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा, भीमसेन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती रजनी त्रिपाठी पूर्व विधायक , बाबूलाल अग्रवाल निवर्तमान जिलाध्यक्ष, अजय गोयल पूर्व जिलाध्यक्ष, रामकृपाल साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, की उपस्थिति मे आयोजित है।
धन्यवाद"* *राजेश महलवाला* जिला महामंत्री