Chhattisgarh

दुल्हन की तरह सजा रामानुजनगर का छठ घाट

रामानुजनगर – छठ पूजा को देखते हुवे पहली बार रामानुजनगर में छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है।यहां पर बस स्टैंड के पास स्थित तालाब में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और ग्राम पंचायत रामानुज नगर के द्वारा साफ सफाई कर कर पूरे छठ घाट को सजाया गया है। टेंट लगाकर पूरे परिसर में जगमगाते हुए रोशनी से पूरा छठ घाट बहुत खूबसूरत लग रहा है। छठ घाट में इस साल पहली बार इतना इतना व्यवस्था किया गया है।समिति के संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि छठ का महापर्व अब यहां भी बहुत ज्यादा मनाया जाने लगा है।यहां बहुत ज्यादा भक्त उगते और डूबते सूर्य का पूजा करने आते है।ऐसे में प्रेमनगर विधानसभा के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के पहल से यहां पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और ग्राम पंचायत के द्वारा साफ सफाई और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत परेशानी ना आए इसके लिए यहां पर विशेष प्रकार से तैयारी किया गया है।देर रात इस छठ घाट की तैयारी का जायजा लेने के लिए दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक और भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय अध्यक्ष मोहन अग्रवाल उपाध्यक्ष सुमंत साहू,संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष विकास दुबे मुरली उपाध्याय पहुंचे।

Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button