सूरजपुर जिले के नवोदित साहित्यकार सतेंद्र कुमार गुप्ता के कविता संग्रह “अंतर्मन की छूती कविताएं”का हुआ विमोचन

सूरजपुर – जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन बेला पर दिनाँक १ नवबंर २०२४ को ग्राम बैजनाथपुर ब विकासखंड भैयाथान जिला सूरजपुर के एक ग्रामीण परिवेश में जन्मे सत्येंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा रचित कविता संग्रह “अंतर्मन को छूती कविताएं” का विमोचन संघ कार्यालय सेवाकुंज सूरजपुर में प्रांत संपर्क टोली के सदस्य संजय भारत , विभाग प्रचारक कोरिया विभाग नागेश नाथ योगी ,जिला संघ चालक दुर्गाचरण सिंह , जिला सह संघ चालक सत्यम गर्ग , विभाग कार्यवाह अमरदीप देवांगन , विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह , जिला कार्यवाह अनिश गुप्ता , जिला सह कार्यवाह विजय शर्म , बी जे पी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। सत्येंद्र गुप्ता वर्तमान में शा क उ मा वि भटगाँव सूरजपुर में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता पद पर षपदस्थ हैं। विपरीत परिस्थितियों से कठिन संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुँचने वाले सत्येंद्र का इस उपलब्धि की दास्तान सचमुच समाज में प्रेरणादायक है। उक्त कार्यक्रम में सूरजपुर नगर के नगर संघचालक शंकर अग्रवाल, विभाग सह मिलन मंडली प्रमुख लक्ष्मी साहू जी, नगर/खंड/ कार्यवाह/ प्रचारक अंकुर तिवारी, त्रिभुवन राजवाड़े बलदाऊ विनोद वैष्णव जी , संतोष गुप्ता जी एवं जिले के अन्य गणमान्य बंधु उपस्थिति रहे।